शादी के लिए अपने फेस शेप के अनुसार करवाएं परफेक्ट हेयरकट 

शादी के लिए अपने फेस शेप के अनुसार करवाएं परफेक्ट हेयरकट 

Hair
By Samprita on 04 Sep 2020
Senior Digital Editor

आपके चेहरे का आकार कुछ भी हो इससे फर्क नहीं पड़ता। कुछ ऐसे हेयरकट्स आपको एक अलग लुक देने में आपकी कितनी मदद कर सकते हैं, आपको इस बात का अंदाजा भी नहीं है और अगर आप शादी के लिए हेयरकट करवाने का प्लैन बना रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वो हेयर आपकी पर्सनालिटी, हेयर टेक्सचर, फेस शेप और जीवनशैली के अनुसार होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

कई लोगों का फेस शेप अलग होता है, आमतौर पर 6 आकार में इन्हें वर्गीकृत किया जाता है: ओवल, लंबा, चौकोर, गोल, डायमंड और दिल के आकार में। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको अपने फेस का शेप समझ नहीं आता; इन मामलों में, आपको अन्य कारकों पर ध्यान देना चाहिए जैसे हेयर टेक्स्चर और आपका शरीर का आकार। चलिए इस लेख में बताते हैं कि इन फेस शेप के अनुसार आपको किस प्रकार का हेयर कट करवाना चाहिए।

दिल के आकार का चेहरा

wallpaperflarePhoto from wallpaperflare

इस शेप में बोन स्ट्रक्चर एकदम परफेक्ट और दिखने में सुंदर लगता है। कई हेयर स्टाइल स्वाभाविक रूप से इस आकार के साथ अविश्वसनीय रूप से रोमांटिक दिखते हैं। इस फेस शेप के साथ आप बैंग्स (Bangs) भी चुन सकते हैं। साथ ही, साइड से बालों की लम्बी-लम्बी लेयर भी बेहद अच्छी लगती हैं। अगर आप चाहे तो पिक्सी कट (Pixie cut) का भी चयन कर सकती हैं।

गोल आकार का चेहरा

 HD wallpaperPhoto from HD wallpaper

गोल आकार का चेहरा वाइब्रेंट और दिखने में हेल्दी लगता है। कई महिलायें जिनका चेहरा गोल आकार होता है उनकी इच्छा होती है कि उनका चेहरा लंबा, पतला और कम गोल आकार का दिखे। गोल आकार के चेहरे वाली महिलाओं को कर्ली या वेवी हेयर का चयन करना चाहिए। ज्यादा छोटे हेयर कट से गाल और चौड़े दिख सकते हैं, आप अगर शार्ट हेयर चाहती हैं तो ठोड़ी से नीचे तक बालों को कट करवा सकती हैं। आमतौर पर, गोल आकार के चेहरे पर लंबे बाल और सीधे या हल्के वेवी अच्छे लगते हैं।  

Advertisement
Advertisement

लंबे आकार का चेहरा

FilmybeatPhoto from Filmybeat

जितने लंबे आपके बाल होंगे, उतना ही लंबा आपका चेहरा दिखाई देगा। इसलिए जिन लड़कियों का चेहरा लंबा होता है उन्हें शार्ट हेयर और ज्यादा से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बालों का लुक रखना चाहिए। लंबा चेहरा आमतौर पर पतला होता है जिसमें पर्याप्त स्टाइलिंग आप करवा सकती हैं। ये फेस शेप तब और अच्छा लगता है, अगर आपके शरीर का आकार हेल्दी हो और बालों का वॉल्यूम ज़्यादा हो। ऐसे में आप कर्ल्स और वेव्स स्टाइलिंग चुन सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी हेयरलाइन (Hairline) काफी ऊपर की तरफ है तो बैंग्स भी इस फेस शेप पर बेहद अच्छे लगेंगे। अगर आपको शार्ट हेयरकट नहीं करवाना तो आप कंधे तक भी बालों की लंबाई रख सकती हैं।

अंडे का आकार या ओवल शेप चेहरा

wallpaperaccessPhoto from wallpaperaccess

 

यह खूबसूरत फेस शेप पर आप किसी भी तरह का हेयरस्टाइल सोच सकती हैं। लगभग हर हेयरस्टाइल और सभी हेयरकट इस फेस शेप पर अच्छे लगेंगे। अगर आपका ओवल फेस हल्का लंबाई में है, तो आप ऊपर बताये गए “Long face shape” हेयर कट देख सकती हैं। हालांकि, बस आपको हेयर टेक्सचर को ध्यान में रखना है। टेक्स्चर के अनुसार सही स्टाइलिंग बेहद जरूरी है।

चौकोर आकार का चेहरा

wallpaper abyss – alpha codersPhoto from wallpaper abyss – alpha coders

जिन महिलाओं का चेहरे का आकार चौकोर होता है उनकी इच्छा होती है कि वो अपने स्ट्रांग जबड़े को कम दिखा सकें। आप इस शेप में बालों को कर्ल्स करवा सकती हैं या साइड बैंग करवा सकती हैं। चौकोर आकार के चेहरे वाली लड़कियों को कंधे तक बालों की लम्बाई रखनी चाहिए, इससे फोटोज़ भी अच्छी आती हैं और जबड़े का एंगल भी इतना स्ट्रांग नहीं दिखता। यह चेहरे का आकार उम्र के साथ-साथ बेहतर होता चला जाता है, तो ऐसे में आपको इसे लेकर इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

यह सिर्फ बालों के हेयरकट्स से जुडी एक सलाह हैं। आपको जैसा, जिस प्रकार से स्टाइलिंग सही लगे आप वैसा हेयरस्टाइल रख सकती हैं। वो दिन बीत गए जब किसी एक खास चेहरे के आकार को खूबसूरत माना जाता था। आज की दुनिया में, हमें जो मिला है उसमें हमे खुश रहना चाहिए फिर चाहिए वो फेस शेप हो, बॉडी शेप हो या स्किन टोन हो।

 

फीचर इमेज  - Scoopwhoop 

टेक्स्ट बाय- GirlStyle IN