राशि के अनुसार क्या है आपकी नेल पॉलिश का सही रंग

राशि के अनुसार क्या है आपकी नेल पॉलिश का सही रंग

Nails
By Samprita on 19 Aug 2020
Senior Digital Editor

राशि के अनुसार चुनें नेल पॉलिश का रंग। यह पढ़कर आप भी सोच रही होंगी ऐसा कैसे हो सकता है ?! जी हां ये सच है, राशि और रंगों के बीच एक गहरा कनेक्शन होता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार नेल पॉलिश  का चयन करती हैं, तो ये आपके जीवन में नई ऊर्जा भर देते हैं और इनका आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो चलिए इस लेख में बताते हैं आपको अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग की नेल पॉलिश  लगानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

मकर राशि (Capricorn) -

हल्की पिंक या पीली शिमरी नेल पॉलिश  एक फ्रेश स्टाइल स्टेटमेंट देती है। जब आप इसे लगाएंगी तो इसकी बनावट हैवी न लगते हुए चमकदार दिखेगी। मकर राशि की लड़कियां इस स्टाइल की नेल पॉलिश  लगा सकती हैं, जो आपके साथ-साथ औरों को भी बेहद आकर्षित लगेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) -

पर्ल जैसी दिखने वाली आसमानी नीले रंग की नेल पॉलिश  को आप सफेद ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश के सिर्फ ऊपरी हिस्से पर लगा सकती हैं। यह नेल ट्रेंड बेहद हल्का है और आप इसे घर में रहकर भी लगाकर रख सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) –

Health & GlowPhoto from Health & Glow

पेस्टल पॉप कलर को जब आप नेल्स पर लगाएंगी तो एक सिरेमिक इफेक्ट्स देखने को मिलेगा, और ये देखने में बेहद चमकदार होती हैं, जो मीन राशि की लड़कियों की क्यूटनेस को दर्शाएगी।

Advertisement
Advertisement

मेष राशि (Aries) -

भावुक नेचर वाली मेष राशि की लड़कियों को ब्राइट मजेंटा पिंक नेल पॉलिश लगानी चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) -

वृषभ राशि वाली लड़कियां क्रीमी रंग की नेल पॉलिश लगा सकती हैं। यह आपके नाखूनों पर बेहद खूबसूरत दिखेगी, साथ ही यह रंग अपनी सच्चाई पर अड़े रहना का संदेश देता है।

मिथुन राशि (Gemini) - 

मिथुन राशि वाली लड़कियों के लिए ब्राइट पिंक, गहरा लाल, कोरल और पेस्टल पिंक नेल कलर एकदम परफेक्ट है। यह नेल पॉलिश कलर बेहद आकर्षित है जो आपके साथ-साथ औरों को भी भाएगा।

कर्क राशि (Cancer) –

आप व्हाइट ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश के ऊपर सिल्वर ग्लिटर नेल पॉलिश सिर्फ नाखूनों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। इससे आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी।

Advertisement
Advertisement

सिंह राशि (Leo) –

Elle Photo from Elle

सिंह राशि वाली लड़कियां ग्लॉसी रेड नेल पॉलिश का चयन करें। यह रंग देखने में बेहद क्लासी और आपके व्यक्तित्व पर बेहद सूट करेगा।

कन्या राशि (Virgo) -

कन्या राशि वाली लड़कियों को ज्यादातर फिरोजा रंग की नेल पॉलिश लगानी चाहिए। यह रंग नेल पॉलिश में काफी ट्रेंड में भी है और इस रंग को देखकर आप हमेशा फ्रेश महसूस करेंगी।

तुला राशि (Libra) -

तुला राशि वाली लड़कियों को फैंसी चीजों का बहुत शौक होता है, ऐसे में आप गहरा ब्लू रंग और नाखून के आधे हिस्से पर गोल्डन रंग की नेल पॉलिश लगाएं। साथ ही मैचिंग कलर की ज्वेलरी आपको एक क्लासी लुक देगी।

वृश्चिक राशि (Scorpion) -

वृश्चिक राशि वाली लड़कियों को अक्सर वाइन और पिंक कलर के मिक्स शेड के साथ नेल पॉलिश लगानी चाहिए। यह डिज़ाइन एक रोमेंटिक लुक भी देती है। 

धनु राशि (Sagittarius) –

PinterestPhoto from Pinterest

धनु राशि वाली लड़कियों को हरे रंग की नेल पॉलिश का चयन करना चाहिए। यह कलर बेहद चमकदार होता है, जो धनु राशि वाले लोगों का एक ब्राइट व्यक्तित्व दिखाता है।

 

फीचर इमेज  - Lionesse Beauty Bar

टेक्स्ट बाय- GirlStyle IN