यह 4 राशि वाले लोग तोड़ते हैं आपका दिल

यह 4 राशि वाले लोग तोड़ते हैं आपका दिल

Lifestyle Relationship
By Samprita on 17 Aug 2020
Senior Digital Editor

रिलेशनशिप में शुरुआत एक खूबसूरत पलों के साथ होती है, लेकिन समय के साथ-साथ, सब एक सपने की तरह दिखाई देने लगता है और आपके लिए ये रिलेशनशिप किसी बुरे सपने से कम नहीं होता। कई लोग ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप के बाद खुद को संभाल लेते हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें अपने आप को संभालने में समय लगता है। अगर आप भी ऐसे लोगों से दूर रहना चाहते हैं जो आपका दिल आसानी से तोड़ सकते हैं या जिनका व्यक्तित्त्व हार्ट ब्रेक करने वाला होता है तो इस लेख की मदद से आप ऐसे लोगों से सचेत रह सकते हैं। ऐसी 4 राशियां हैं ज्यादातर दिल तोड़ने के लिए जानी जाती हैं, चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में –

Advertisement
Advertisement

सिंह राशि -

सिंह राशि वाले लोगों का व्यक्तित्व दबदबा रखना वाला होता है और कभी-कभी खुद के बारे में ज्यादा सोचते हैं। हालांकि इस राशि के लोग दिल देने में पीछे नहीं हटते, और यही वो आपसे भी चाहते हैं। इसलिए, अगर उन्हें कभी भी ऐसा लगता है कि आपसे उनको किसी भी तरह की सराहना नहीं मिल रही है, तो ऐसे लोग बिना दुबारा सोचे आपका दिल आसानी से तोड़ सकते हैं।

धनु राशि -

धनु राशि, रोमांच और उत्साह इनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब बात रिलेशनशिप की आती है, तो ऐसे लोग रिश्ते में भी यही थ्रिल चाहते हैं और कभी भी अपने खुशहाल जीवन में किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहते। अगर इस राशि के लोगों को ऐसा लगता है कि उनका पार्टनर उन्हें बाँधने की कोशिश कर रहा है, तो वो आपके साथ आसानी से ब्रेकअप कर सकते हैं।

वृषभ राशि -

वृषभ राशि वाले लोगों का व्यक्तित्व अच्छा होता है, लेकिन ये लोग कठोर स्वभाव वाले जाने जाते हैं। एक मजबूत बैल की तरह, वे सहन करने की क्षमता रखते हैं, तब तक जब तक धैर्य सीमा पार न हो जाए। इसलिए, अगर उन्हें कभी भी ऐसा महसूस होता है कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे रहा है या विश्वास तोड़ रहा है, तो वो आपका दिल तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगाएंगे और उन्हें इस बात का जरा भी अफसोस नहीं होगा।

कुंभ राशि –

LoveaholicsPhoto from Loveaholics

कुंभ राशि वाले लोग, वृषभ राशि वाले लोगो के विपरीत होते हैं। उनकी एक ऐसी शख्सियत है जो आपको उस मुकाम पर ले जाएगी जहां आप उन्हें किसी और के साथ नहीं देख सकते। हालाँकि, जैसे वो आपको अपने प्यार में फसा सकते हैं, उसी तरह की शख्सियत वो अन्य लोगों के साथ भी जारी रख सकते हैं। इस राशि के लोग आपका दिल सीधे तौर से नहीं तोड़ेंगे, लेकिन आपको अपने प्रति व्यवाहर में बलदाव से अंदाजा होने लगेगा कि अब आपके लिए उनका प्यार खत्म होता जा रहा है।

 

फीचर इमेज  - Times Now, New Women India, Pinkvilla

टेक्स्ट बाय- GirlStyle IN