पराठा से जूस तक : जानें क्या लेती हैं आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस नाश्ते में, आप भी ले सकती हैं इनसे "Inspiration"

पराठा से जूस तक : जानें क्या लेती हैं आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस नाश्ते में, आप भी ले सकती हैं इनसे "Inspiration"

Lifestyle
By Samprita on 06 Sep 2020
Senior Digital Editor

नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना माना जाता है और अगर आप नाश्ता करना छोड़ रहे हैं, तो आप पोषण से बेहद दूर जाते जा रहे हैं। साथ ही अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस सही आहार नहीं खाती हैं और उनकी डाइट पूरी तरह डिटॉक्सिंग या आहार छोड़ने वाली होती हैं, तो ऐसा नहीं है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सिलेब्रिटी हमे बता रहे हैं कि वो सुबह की शुरुआत अपनी किस चीज को खाने से करती हैं। तो चलिए आपको इस लेख में हम बताते हैं –

Advertisement
Advertisement

आलिया भट्ट

businessofcinemaPhoto from businessofcinema

आलिया खाने की बेहद शौक़ीन हैं, लेकिन वो अपनी डाइट पर भी बेहद ध्यान देती हैं। उनके नाश्ते की प्लेट में एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार होते हैं जैसे मौसम के अनुसार फल जैसे पपीता और बेरी। उन्हें अपने दिन की शुरुआत हर्बल चाय या कॉफी के साथ करना पसंद है, जिसमें चीनी की मात्रा बिलकुल भी नहीं होती। बाद में उन्हें, पोहा या अंडे से बना सैंडविच खाना पसंद है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

inuthPhoto from inuth

शिल्पा शेट्टी को योग क्वीन कहा जाता है। साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती रही हैं। उन्हें अपने लिए खाना बनाना बेहद पसंद है और वे रोजाना अपने सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया-नया बनाकर डालती रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था "मैं अपने दिन की शुरुआत नोनी जूस के साथ करती हूं, जिससे मुझे स्ट्रेंथ मिलती है। फिर, मैं सात से दस मिनट के लिए नारियल तेल से आयल पुलिंग करती हूँ। चूंकि मैं सुबह बेहद जल्दी उठ जाती हूं, तो मेरा नाश्ता दो भागों में बंटा हुआ है। मैं पहले म्यूस्ली में फ्रूट्स को मिलाकर खाती हूं जैसे केला या सेब, ब्लूबेरी। मैं कोशिश करती हूं कि मेरे खाने में चीनी की मात्रा बेहद कम हो। मैं नेचुरल शुगर का इस्तेमाल करती हूं जैसे गुड़ या शहद।" हालांकि, वो अपने नाश्ते में स्मूथी भी बनाकर पीती हैं जैसे केले, ओट्स, शहद और बादाम के दूध को मिलाकर। वो 10 या 10:30 आसपास एवोकाडो और बटर लगा टोस्ट बनाकर खाती हैं।

श्रद्धा कपूर

Advertisement
Advertisement

0-2Photo from Republic World

श्रद्धा को घर का ही खाना खाना बेहद पसंद है। वो अपने नाश्ते में भी घर का खाना ही खाती हैं, फिर चाहे वो कितना भी बीज़ी क्यों न हो वो घर के खाने को ही अहमियत देती हैं। नाश्ते में उनकी प्लेट में फ्रूट्स, अंडे होते हैं और साथ में फ्रेश जूस लेती हैं।

करीना कपूर खान

iDivaPhoto from iDiva

करीना को उनके अविश्वसनीय रूप से फिट शरीर और अनुशासित आहार के लिए सराहा जाता है। इसलिए, स्वाभाविक रूप से, नाश्ता उनके आहार का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि वह अपने दिन की शुरुआत एक केला खाकर करती हैं। वह देसी खानों को खाने पर विश्वास रखती हैं, करीना आमतौर पर अपने नाश्ते में घी में बने पराठे या पोहा बनाकर रखती हैं।

मलाइका अरोड़ा

iDivaPhoto from iDiva

करीना की तरह ही, मलाइका अरोड़ा भी घर के खाने को अहमियत देती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर करती हैं। सुबह वो खुद को हाइड्रेट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं, जो कि हर किसी को इस रूटीन की आदत डालनी चाहिए। बाद में नाश्ते के लिए वो कई फलों को शामिल करके खाती हैं। साथ ही इडली या उपमा या पोहा या मल्टीग्रेन टोस्ट को अंडे के साथ खाती हैं। उन्हें सब्जियों के जूस और स्मूथी को भी दिन के दौरान पीना पसंद है।

दीपिका पादुकोण

0-4Photo from Fashion Goalz

दीपिका की टोंड बॉडी और सैक्सी फिगर का राज है उनका सुबह का नाश्ता। उन्हें घर का साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है जैसे उपमा, डोसा, इडली या पोहा। वो बदल बदलकर अंडे की सफेद जर्दी या ऑमलेट भी बनाकर खाती रहती हैं।

 

फीचर इमेज  - pagalparrot

टेक्स्ट बाय- GirlStyle IN